- Get link
- X
- Other Apps
गत 2 वर्षों से पूरे विश्व में कोरोना महामारी ने मानव जाति को हर क्षेत्र में प्रभावित किया है। जिसका सर्वाधिक प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ा है। कई लोगों के लिए ये महामारी साधारण खांसी जुकाम से ज्यादा कुछ नही थी।तो कई परिवारों ने घर के कमाने वाले इकलौते सदस्य को खोया है। छोटी उम्र के कई बच्चों ने अपने माता पिता खोए है।आज अपने निकट संबंधियों के सहारे है उनका क्या भविष्य होगा कह पाना संभव नहीं है।
कुछ ऐसे दौर से गुजरे की लाखों रुपए खर्च कर ठीक तो हो गए पर स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है अर्थात् पूर्णतः स्वस्थ नही कहा जा सकता। दूसरा इसका व्यापक प्रभाव बाजार पर पड़ा है। चाहे सार्वजनिक क्षेत्र हो या निजी क्षेत्र सभी कठिनाई से गुजर रहे है।बाजार में वर त्योहार पर भी अब पहले जैसी चमक दिखाई नही देती। पर एक चिंता का क्षेत्र और है जिसकी चर्चा कहीं नही होती वह है शिक्षा क्षेत्र। बहुत से निजी विद्यालय बंद हो गए। विद्यालय संचालकों के पास आजीविका की समस्या है। जो पिछले 25-30वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे थे। अब 50 से अधिक उम्र में काम तलाश रहे है। कई पिछड़े क्षेत्रों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक निजी स्कूल बंद हो गए। कुशल व्यक्ति अब अकुशल काम करने को मजबूर है। उन शिक्षकों का अर्जित ज्ञान उनके अंदर ही दफन हो जायेगा।
सर्वाधिक नुकसान उन प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों को हुआ है जिनका एक दिन भी स्कूल नही खुला।हमारे यहां प्राथमिक विद्यालय पिछले लोकडाउन के बाद एक दिन भी नही खुले। इनमे से बहुत से विद्यार्थी अब पढ़ भी नही पाएंगे। क्योंकि ऑनलाइन क्लास के लिए जो मोबाइल उन्हे दिया गया था उसकी उन्हे आदत हो गई है। जिन विद्यार्थियों को शिक्षक हाथ पकड़ कर कापी या स्लेट पर शिक्षक लिखवाता था न जाने कैसे ऑनलाइन लिखवाया होगा। जो विद्यार्थी प्रथम कक्षा से तीसरे दर्जे में पहुंच गए। जब कि जो दो वर्ष पहले सीखे थे वो अब कब का भूल चुके है।
माता पिता एक बालक को जब विद्यालय भेजना प्रारंभ करते है तो कई महीने लग जाते है । शिक्षक माता पिता के महीनों प्रयास के बाद बालक विद्यालय बैठना शुरू करता है। हम सब ने सामाजिक दूरी बना कर बार बार हाथ धोकर जान तो बचाने में कामयाब हो गए है। प्राथमिक स्तर का विद्यार्थी विद्यालय से दूरी बनाकर कहीं शिक्षा से हाथ न धो बैठे। चिंता का विषय है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Nice
ReplyDeleteलआजवाब
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteसबकी कदर करो समय बड़ा बलबान हैं
ReplyDeleteSuperb
ReplyDeleteAwesome
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteNice
ReplyDelete