घर की दहलीज

 



हमारे पूर्वज साक्षर नही थे । ना ही उनके पास बड़े बड़े विश्वविद्यालय की डिग्रियां थीं।पर बहुत ही ज्ञानवान और व्यवहारिक थे।  श्रेष्ठ जीवन जीने के सब तरीके वे जानते थे।भवन निर्माण कला के भी बेहद जानकर थे। परिवार को कैसे एकता के सूत्र में बांध कर रखा जाए ये बखूबी जानते थे।

दहलीज (देहरी) शब्द से हम सभी परिचित है। हां आज के बच्चे जो १०- १२ वर्ष की उम्र के है शायद इस शब्द से परिचित ना हों।क्योंकि उन्होंने देहरी देखी नही है। आजकल  मार्बल और  टाइल्स का जमाना है। इसलिए घरों में दहलीज अब रही नही। कच्चे मकानों और सीमेंट के फर्श वाले मकानों के साथ ही दहलीज अब विदा हो गई है।

दहलीज  परिवार को एकता के सूत्र में बांधती थी। दहलीज हया और शर्म का बंधन थी। दहलीज एक मर्यादा थी। दहलीज मान सम्मान का प्रतीक थी। घर में पिता पुत्र में कोई बात हो तो दहलीज का वास्ता देकर घर में शांति का वातावरण निर्माण करती थी। बहु का सास ससुर से झगड़ा हो दहलीज मर्यादा याद दिलाती थी। बेटी का माता पिता से झगड़ा हो दहलीज हया और शर्म बन कर खड़ी हो जाती थी। दहलीज घर में आने जाने का रास्ता तो थी पर दहलीज लांघना मर्यादा की हद को पार करना माना जाता था। जहां तक हो भाई भाई भी कई पीढ़ियों तक दहलीज नही लांघते थे। भाइयों का दहलीज लांघना भाईयो के बीच दीवार खड़ी कर देता था।  आज घरों में दहलीज नही रही घर से विदा हो गई। आज हया, शर्म, मर्यादा, लज्जा  हिचक  और सम्मान भी देहरी के साथ विदा सा हो गए  है।

 

Comments

Post a Comment

धन्यवाद