- Get link
- X
- Other Apps
वर्ण व्यवस्था हमारी सामाजिक व्यवस्था का एक अंग थी। जैसे हमारा शरीर है इसके विभिन्न अंग है जो अलग अलग प्रकार का काम करते है परंतु सबका अपना अपना महत्व है। एक भी अंग विहीन व्यक्ति विकलांग कहलाता है। इसी प्रकार हमारे समाज में सभी वर्णों का अपना अपना महत्व है। कोई किसी से कमतर नहीं है सभी समाज जीवन के अंग है।
वर्ण कई जातियों का समूह होता था। एक वर्ण में एक से अधिक जातियां और उप जातियां सम्मिलित थीं। वर्ण व्यवस्था अपना मूल स्वरूप खो चुकी हैं। वर्ण व्यवस्था ने जाति व्यवस्था का रूप ले लिया हैं। आज जाति व्यवस्था में कटुता ने जगह बना ली है। हमारी जाति किसी से कमतर नहीं है हम भी समाज का एक महत्व पूर्ण अंग है ।यह भाव एक श्रेष्ठ विचार हो सकता है परंतु हम ही श्रेष्ठतर है यह भाव दूसरी जाति को नीचा दिखाने का प्रयत्न है। हर जाति को समाज में बराबरी का का सम्मान मिले यह परमावश्यक है लेकिन हम उनसे बदला लेंगे जिन लोगों ने हमारा शोषण किया है। यह विचार श्रेष्ठ नहीं हो सकता। मान भी लें कि किसी जाति विशेष के लोगों ने शोषण किया भी होगा तो शोषण करने वाले तो इस दुनिया में अब नही रहे तो फिर बदला किस से लेंगे। किसी की सजा किसी और को देंगे।
श्रेष्ठ समाज जाति मुक्त समाज हो। हम मनुष्य है हमारी एक ही जाति हो मानव जाति। क्या ऐसा होना संभव है। निकट भविष्य में तो जाति व्यवस्था समाप्त होती नहीं दिखाई दे रही।
जब शिक्षा से लेकर रोजगार तक सभी जगह जाति की जानकारी अनिवार्य हो। तो सरकार जाति को अनिवार्य और आवश्यक क्यों नही कर देती। सरकार हर दस वर्ष में जनगणना करवाती है। उसके आंकड़े लेकर जितनी जिसकी आबादी उतनी उसकी हिस्सेदारी क्यों नही कर देती। जितनी जिस जाति की जनसंख्या है उसी अनुपात उस जाति को रोजगार उपलब्ध करवाए।
सरकार ने जाति आधारित संघठन बनाने की अनुमति दी है। रजिस्ट्रार संस्थाओं ने जातिगत आधार पर पर बनी संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन किया है। सरकारों ने जातिगत संगठनों को सस्ती दर पर जमीनें आवंटित की है।इस आवंटित भूमि पर जाति के मंदिर और धर्मशालाएं बन गई हैं।
जाति से जब लाभ प्राप्त करना हो तो हम सबसे आगे की पंक्ति में खड़े होते है चाहे वो राजकीय सेवा का क्षेत्र हो या राजनीति लाभ लेना हो। तब यही व्यवस्था उचित प्रतीत होती है वैसे हम हमेशा जाति व्यवस्था को कोसते रहते है। जिन राजनीतिक दलों का दायित्व था कि वे समाज से जाति व्यवस्था खत्म कर एक समरस समाज का निर्माण करने में योगदान दें । उन राजनीतिक दलों ने अपने संगठन में ओबीसी एससी मोर्चा बना रखे हैं। चुनाव में जाति देखकर सभी राजनीतिक दल उम्मीदवार उतारते हैं।
जातियों के सम्मेलन में अपनी जाति के श्रेष्ठ लोगों का नाम लेकर अपने समाज को उकसाया जाता है। ऐसे लोग जो सम्पूर्ण आर्यावर्त के लिए पूजनीय थे उन्हे जाति के बंधन में इस तरह बांधने का प्रति किया जाता है कि उनका कद छोटा हो जाता है। वे एक जाति के होकर रह जाते है। जबकि श्रेष्ठ व्यक्ति संपूर्ण समाज का आदर्श होता है। वर्ण व्यवस्था की खिलाफत करने वाले लोग भी जाति व्यवस्था को मजबूत करने में लगे है।
शायद वह समय भी आए जब जाति व्यवस्था के बंधन ढीले पड़ जाएं एक समरस समाज का निर्माण हो। किसी भी काम को छोटा बड़ा ना समझा जाए। जिसमे किसी व्यक्ति को छोटा बड़ा ना समझा जाए। अपनी जाति की जगह सम्पूर्ण समाज को मजबूत करने का काम हम सब करें। हमारे महापुरुष वे किसी जाति के हों हम सबके प्रेरणापुंज बने।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments

Good
ReplyDelete