युगपुरुष महात्मा गांधी

 


रामराज्य का आशय आदर्श एवं सर्वोत्तम शासन व्यवस्था से हैं।ऐसा राज्य जहां सुख, शांति और समृद्धि हो,न्याय हो।    लोकतंत्र रामराज्य का ही रूप है। गांधी जी पूरे विश्व में रामराज्य चाहते थे।अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवा कर ग्राम स्वराज्य के माध्यम से रामराज्य स्थापित करना चाहते थे।

भारत का हर नागरिक उन्हे आदर और  सम्मान की दृष्टि से  देखता है। विद्यालयों में उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए जाते है। जिनसे विद्यार्थी प्रेरणा लेते हैं।

मुझे भी याद है प्राथमिक विद्यालय में हमे प्रार्थना सभा में एक प्रेरक प्रसंग सुनाया गया था कि कक्षा में परीक्षा चल रही थी । गांधी जी को एक शब्द नहीं आ रहा था। निरीक्षक ने उन्हें साथ के विद्यार्थी से देख लेने का संकेत भी किया पर गांधी जी ने ऐसा नही किया।

गांधी जी  ने सत्य और अहिंसा का मार्ग  प्रशस्त किया। एक बार उन्होंने मांस का सेवन कर लिया।  अपराध बोध में वे पूरी रात सो न सके। भविष्य में पूरे जीवन भर उन्होंने ऐसा नही किया। 

अपने भाई के व्यवसाय में नुकसान होने पर उन्होंने अपना कड़ा बेच दिया और पिता से झूठ बोल दिया की कड़ा गिर गया है। पर यह झूठ बोलना उन्हे अंदर  कचोटता रहा।और उन्होंने  ने लिख कर पिता जी को सब सच बता दिया। पिता की आंखों में आसूं आ गए। गांधी जी ने जो सत्य का मार्ग हमे दिखाया उस पर स्वयं पहले स्वयं अपनाया।

 

एक बार उनके साथ सफर करते हुए उनके साथी ने किसी को थप्पड़ मार दिया तो उसे तुरंत माफी मांगने को कहा। गांधी जी हिंसा के विरोधी भी थे पर वे कहा करते थे मेरी अहिंसा कायरता नही सिखाती।


गांधी जी पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है।  हर राजनीतिक दल उनके मार्ग पर चलने की बात करता है। परंतु उनके आदर्शों से कोसों दूर है। उनके राम राज्य की कल्पना साकार हो इस दिशा में ठीक प्रकार से हमारी सरकारों ने काम नहीं किया। अब राम राज्य के नाम से ही अनेक दलों को सांप्रदायिकता की बू आने लगती है। 

 गांधी  एक युग थे। गांधी जी के विचार जितने पुराने होते जायेंगे उतनी उनकी प्रासंगिकता बढ़ती जायेगी। गांधी आज भी उतने ही प्रासंगिक आज भी है जितने प्रासंगिक उस युग में थे।


हम उनके विचारों को आत्मसात् कर उनके बताए मार्ग पर चल कर रामराज्य की संकल्पना को मूर्त रूप दे। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Comments

Post a Comment

धन्यवाद