- Get link
- X
- Other Apps
सफर का अपना अनुभव होता है।
तीर्थाटन पर गए हों तो बात ही और है। परिवार साथ होता है।कई बार एक दो मित्रों का परिवार भी साथ होता है। धर्ममय वातावरण।चालीस की उम्र में भी साठ की उम्र की अनुभूति।गाड़ी में बजते धार्मिक भजन भी मन में वैराग्य उत्पन्न करने में सहायक होते हैं।साथ बैठे पत्नी और बच्चे भी अपने नहीं लगते जगत से मोह उठने लगता है।डर ये लगता है कि ड्राइवर भी कहीं भक्ति में न डूब जाए। भजन तो भारी होता है हल्का हो तो कोई भजन कर ले।ईश्वर की भक्ति आसान थोड़े ही है।
ऐसे ही एक मित्र के साथ सपरिवार एक बार किसी धार्मिक यात्रा पर जाने को मिला। ड्राइवर ने यू ट्यूब से सोमनाथ शर्मा का गीत लगा दिया "शिव जी विहाने चले।" गीत के उत्तरार्द्ध में मां पार्वती की लंका निर्माण और फिर उसे रावण के पिता द्वारा दक्षिणा में शिव से मांग लेना सुनी तो मित्र भावुक हो गए।उनमें विरक्ति जग गई।उनकी पत्नी के मुखमंडल पर चिंता की रेखाएं देख मैने चिंता निवारण का उपाय किया और उन्हें ड्राइवर के पास वाली अगली सीट पर बैठा दिया। और ड्राइवर से कहा कि अब गीत बदल दीजिए। ड्राइवर ने गीत बदला और एक गीत लगाया"छुरियां चल जाएं तेरी मत वाली चाल पे"। ये क्या हुआ गीत की धुन के साथ ही ड्राइवर ने तो स्पीड मीटर का कांटा 120 पहुंचा दिया।
इधर गाड़ी की गति बढ़ी उधर मित्र की विरक्ति पलायन कर गई। जैसे ही कोई वाहन आगे आता तो मित्र पैरों के पंजों को ऐसे दबाते जैसे ब्रेक उनके पैरों के नीचे हो।जैसे ही मित्र ने ड्राइवर को गति काम करने का संकेत किया उनकी पत्नी के चेहरे पर मुस्कान थी। उन्हे अहसास हो गया कि उनके पति अब इस लोक में आ चुके हैं।
अब कभी आप सफर पर जाएं और आगे वाली सीट पर बैठे तो अनुभव करना आप कितनी बार ब्रेक लगाते है। उस दिन मैंने अनुभव किया कि आदमी को सब से प्रिय अपना जीवन होता है। धार्मिक यात्रा पर जाते समय दुर्घटनाएं क्यों होती है ये समझ आ गया।भजन सुनकर ड्राइवर का ध्यान इस संसार से इतर चला जाता है। हम सभी लोग भगवान के दर्शन कर सकुशल लौट आए।
घर आकर पत्नी से पूछा कैसी मनमोहक छवि थी मेरे श्याम की।कैसी लगी आपको को। ठीक से दर्शन तो किए।उसने हां में गर्दन हिला दी। मुझे पता था जिसके दर्शन करने हम गए थे उसे तो इसने देखा ही नही। उनके सामने जाते तो इसने आंखें बंद कर ली थीं। लोग कहते तो है हम भगवान के दर्शन करने का रहे है पर वहां प्रभु देखते नही ।सामने जाकर आंखे बंद कर लेते हैं।
जब भी धार्मिक यात्रा पर जाएं प्रभु के जी भर कर दर्शन करें।भजन कोई सुने या गीत सुने कोई फर्क नही पड़ता। हमारा आचरण और व्यवहार धर्ममय होना चाहिए।जब घर आएं तो कुछ दुआएं लेकर आएं।
घर आकर पत्नी का मुंह फूला फूला लग रहा था।मैने कारण पूछा तो चिल्ला उठीं। देखा नही आपने शर्मा जी अपनी पत्नी का कितना ख्याल रखते है। एक आप है,आपको मेरी जरा भी चिंता नहीं है।
अब मैंने निर्णय कर लिया है की कभी यदि कहीं भी घूमने योजना हुई तो किसी मित्र को नही बताऊंगा। न किसी के साथ जाऊंगा।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Nice
ReplyDeleteThanks
DeleteBohot khoob
ReplyDeleteThanks
ReplyDelete