- Get link
- X
- Other Apps
जीत सदैव सत्य की होती है। सत्य के पथ पर चलने वाले की ईश्वर मदद करते हैं। भगवान सब देखते हैं। ऐसा हम बचपन से सुनते आए है। परंतु जब हम देखते है की असत्य और अधर्म पर चलने वाला व्यक्ति सुखी है और जो सत्य और धर्म के मार्ग पर चल रहा है वह दुखी है। तब हमें ऊपर कही गई बातें मिथ्या लगती हैं। हमारा ईश्वरीय सत्ता से विश्वास डगमगाने लगता है।
कई बार कोई व्यक्ति हमारे साथ ऐसा व्यवहार कर देता है जो न्यायोचित नहीं है और ऐसे व्यवहार की हमे अपेक्षा भी नही रहती।यह व्यवहार छल, कपट, विश्वासघात पूर्ण हो सकता है।
हम कई बार इस व्यवहार को नजरंदाज कर देते है पर वह व्यक्ति फिर हमारे साथ कपटपूर्ण व्यवहार कर देता है। क्योंकि हम सत्य और धर्म के मार्ग का अनुसरण करने वाले है। हमारे संस्कार है"जो करेगा वो भरेगा" इसलिए हम ईश्वर पर विश्वास कर शांत बैठ जाते है।
हम शांत तो बैठ जाते है क्योंकि हम बुराई का उत्तर बुराई से नही देना चाहते। लेकिन सामने वाले व्यक्ति को हम जब खुश और सुखी देखते है तो हमारा मन खिन्न हो उठता है और ईश्वर के न्याय पर शंका उत्पन्न होती है। की इस व्यक्ति ने बुरा किया फिर भी सुखी कैसे है। घोर कलयुग आ गया ऊपर वाले के यहां भी न्याय नही है।
परंतु हमने यह चिंतन नही किया की गलती हम से हुई है ईश्वर से नहीं। पहली गलती यह की हमने व्यक्ति को पहचानने में गलती की। दूसरी गलती एक की हम बार बार उस व्यक्ति पर भरोसा करते रहे। तीसरी गलती यह कि हमने कुछ किया नहीं और सब भगवान पर छोड़ दिया।
जीत सत्य की होती है पर लड़ाई तो हमे लड़नी है।भगवान न्याय के साथ खड़े है पर हम अन्याय का प्रतिकार न करके चुप बैठे है तो भगवान भी हमारे ही पास बैठ जाते है।
विधि का अपना विधान है। ईश्वर धर्म और सत्य के साथ ही खड़े रहते है। पर वे स्वयं युद्ध नही करते। भगवान श्री कृष्ण चाहते तो निमिष मात्र में ही कौरव सेना ढेर कर देते पर ऐसा किया नहीं। पांडवों को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ी। भगवान राम भी माता सीता हरण के बाद जंगल में कुटिया बना कर बैठ जाते और भगवान शिव को ये काम सौंप देते कि प्रभु आप ही न्याय करे। पर भगवान श्री राम ने अपनी लड़ाई लड़ी।
ईश्वर ने दोनो युद्धों में सत्य और धर्म के साथ दिया। दोनों में जीत धर्म की हुई । पर लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ी। निश्चित जीत सत्य की होगी पर हमे खुद बुराई का प्रतिकार करना पड़ेगा। सहनशीलता सद्गुण है परंतु अन्याय को सहन करना अन्याई को मजबूती प्रदान करता है।
मार्ग हमे सत्य और धर्म का ही अपनाना है। क्योंकि सत्य और धर्म का मार्ग ही कल्याणप्रद है। यह निश्चित है की यह मार्ग कठिन है।पर यह निर्भय मार्ग है ।इस मार्ग पर चलते हुए हम साहसी ,वीर निडर बनते है। इस मार्ग पर भय कभी नही सताता।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
हाई थिंकिंग श्रीमान जी
ReplyDeleteGreat 👍👍👍
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteNicr
ReplyDelete