- Get link
- X
- Other Apps
ये संसार भी अद्भुत है। नाना प्रकार के जीव इस जगत में है। धर्म ग्रंथों में 84लाख योनियां बताई गई है।84लाख योनियों में भटकने के बाद मानव जन्म मिलता है। ये बात सत्य है या मिथ्या ये विषय जुदा है। पर यह बात कह कर मानव जीवन की श्रेष्ठता स्थापित की गई है। इसका तात्पर्य यह है कि सभी योनियों में मनुष्य सर्व श्रेष्ठ प्राणी है। देवता भी मानव जन्म लेने के लिए लालायित रहते है।
मनुष्य सर्वश्रेष्ठ प्राणी है । उसमें जो बुद्धि और विवेक है वह अन्य प्राणियों से उसे श्रेष्ठ बनाता है।उसमे तर्क शक्ति है। अच्छे- बुरे , पाप -पुण्य का भेद वह जानता है ।चारों पुरुषार्थों की उसे समझ है।
ये बुद्धि विवेक ही मानव मानव में अंतर स्थापित करता है। कुछ लोग बुद्धि विवेक के उच्चतर स्तर पर पहुंच गए होते है।वे समाज से अपने को भिन्न समझते है। वास्तव में वे होते नहीं है।ऐसे लोग दूसरों को अपने से कमतर आंकते हैं।
आपके घर आकर बैठे हों और चाय पी रहे हों अचानक आपके फोन की घंटी बजे जैसे ही आपकी बात खत्म हो तुरंत पूछेंगे किसका फोन था।जबकि बातचीत में उनका जिक्र नहीं हुआ है।अब उन्हे कौन समझाए भाई तुम्हे क्या लेना- देना है।
कुछ व्यक्ति तर्कशील होते है आपकी बात को बीच में ही काट देंगे।और अपनी बात सही साबित करने का भरसक प्रयत्न करेंगे।अंत में आप शस्त्र डाल आत्मसमर्पण कर देंगे। सत्य को पराजित होते देखेंगे।
ईश्वर की इस श्रेष्टतम कृति में कुछ ऐसे है कि उन से आप का सुख देखा नही जायेगा।आप उनके दस काम आए पर वे आपके कभी काम नहीं आयेंगे।और एक विशेष बात उन्हे आपसे कोई काम पड़ा तो आप फिर भी न चाहते हुए भी उनका काम आप कर देंगे।
कुछ को आपका तो छोड़ो बच्चो का सुख भी नही देखा जाता। आपके हंसते खेलते बच्चे हो देख कर उनसे रहा नही जायेगा। कितने प्रतिशत बने इस बार ।बच्चा 80प्रतिशत भी बता दे तो उसे कम साबित कर हतोत्साहित कर देंगे। खुद चाहे दसवीं चार बार में पास हों।
कई वास्तुविद होते है ।घर आयेंगे चाय पियेंगे हाल चाल पूछेंगे। आप ने कोई परेशानी बताई तो आप को सलाह देना शुरू कर देंगे आपकी रसोई सही जगह नही है।आपका पानी का टैंक मुख्य द्वार के सामने है सीढियां भी ठीक नहीं है। आप तो साहब चले गए,पर इस घर का सुख चैन ले गए।
कुछ आजकल नेटवर्किंग व्यवसाय से जुड़े है उनका मकसद है खुद के दो रुपए कमाने के चक्कर में आपके आठ रुपए बर्बाद करना। कापी पेन लेकर बैठेंगे और आपको ऐसे समझाएंगे जैसे आप दो महीने में अरबपति बन जायेंगे। आदमी इच्छा न होने पर भी पैसे निकाल कर दे देता है पिंड छुड़ाने के चक्कर में।
सार रूप में ईश्वर की यह अनुपम कृति भांति -भांति की है। तभी गोस्वामी तुलसीदास कह गए-
"तुलसी जा संसार में भांति भांति के लोग"
अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जिएं ऐसे लोगों की बात को ज्यादा गंभीरता से ना ले।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
बहुत ही अनुभव भरा ब्लॉग
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteसटीक विश्लेषण
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteबिल्कुल सही
ReplyDeleteधन्यवाद
Delete👌
ReplyDeleteआदरणीय लेखक जी ने व्यावहारिक पहलू की वास्तविकता को प्रकाशित किया है, प्रेरणादायक लेख का ह्रदय से स्वागत 🌹🙏
DeleteBikul Saandar lines
ReplyDeleteआपका आशीर्वाद है सर
DeleteAti uttam
ReplyDeleteधन्यवाद
Deleteजी बहुत ही सराहनीय कदम
ReplyDeleteधन्यवाद
DeleteGood
ReplyDeleteThanks
Deleteशानदार
ReplyDelete