- Get link
- X
- Other Apps
पंडित भरोसी लाल शास्त्री पंडिताई का काम करते थे। हवन पूजन का जो भी काम हो बड़े विधि विधान से करते थे। शास्त्री की पढ़ाई की थी।संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे। पंडित जी सोलह गांव में अकेले पंडित थे, जो पंडिताई का काम करते थे। विवाह शादियों के सीजन में जब ज्यादा काम हो तो अपने सहपाठियों को बुला लेते थे।समय के बहुत पाबंद थे। G-G345NL615S
पंडित जी के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला और बेटा विनय थे।विनय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई इसी वर्ष पूरी की थी। विनय अच्छी कद काठी का लडका था। जितना सुंदर था उतना ही सुशील भी था। गांव में ठाकुर और बनिया विरादरी के लोग ज्यादा थे। पंडित जी के परिवार का बड़ा सम्मान था। अब इसे श्रद्धा कहे या मजबूरी क्योंकि सोलह गांव में एक ही पंडित थे। लगभग पचास साल पहले गांव के प्रधान रघुराज सिंह अपनी बुआ के गांव से एक संतोष नाम का 25 वर्षीय युवक लेकर लेकर आए थे।जो पंडिताई का काम करता था। पंडित संतोष का पूरा गांव ख्याल रखता था ।पंडित स्वभाव से दुर्वासा ऋषि की तरह थे। पर उनके क्रोध को गांव के लोग बर्दास्त कर लेते थे।की पंडित गुस्सा होकर चले ना जाए। अब प्रधान रघुराज सिंह भी नहीं रहे,और पिछले साल पंडित संतोष भी चल बसे। पंडित भरोसी लाल उन्ही पंडित संतोष के इकलौते बेटे है ।
पिछले दो साल से पंडित जी के बेटे विनय के रिश्ते आ रहे थे। पंडित जी ना नुकर कर रहे थे। इस बार भरतपुर से रिश्ता आया था। पंडित जी मना कर रहे थे। लोगों ने समझाया पंडित जी अच्छे परिवार का रिश्ता है लड़कियां मिल नही रही। ऐसे ही मना करते रहे तो दो साल बाद खुद रिश्ते के लिए भटकते फिरोगे।पंडित मन गए। पिछले साल देव उठनी एकादशी को विनय की शादी मंजू से हो गई।
विनय की शादी को सात महीने ही बीते थे की एक दिन विनय अपनी माता जी के साथ बाजार गया था सड़क पार करते समय बाजार में विनय की मोटरसाइकिल बस से टकरा गई और विनय और उसकी माता जी का देहांत हो गया। एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। मंजू की मां तो जब ही जल बसी थी जब मंजू तीन वर्ष की थी। अब सास के रूप में मां मिली थी वो भी चल बसी। मंजू के मायके में पिता और एक छोटा भाई था। उसके लिए तो अब कहीं कोई रास्ता नही बचा था। मंजू तो गुमसुम सी रहने लगी। कोई संतान भी नही थी जो जीने की उम्मीद बन सके।
इस घटना से पंडित जी भी आहत थे।एक तो इकलौता बेटा चला गया और पत्नी भी चली गई। पंडित जो को अपने दुख से ज्यादा मंजू का दुख सताता था। उस से तो कोई बोलने बतलाने वाला भी नही रहा।
पंडित भारोसी लाल को दिन रात बहु मंजू की चिंता सताने लगी। मंजू के आगे पहाड़ सा विधवा जीवन खड़ा था। पंडित जी ने एक दिन मंजू के पिता को बुलाया। मंजू के पिता की आंखे भी मंजू की दशा देख कर भर आईं। पंडित भारोसी लाल ने मंजू के पिता से कहा "मुझे मंजू की चिंता खाए जा रही है। मैं भी अब अब कितने दिन का हूं। और अभी मंजू की उम्र ही क्या है,मै सोचता हूं इसकी शादी कर दूं।"मंजू के पिता भड़क गए बोले "शास्त्री तुम्हारा दिमाग खराब है,उसके जो नसीब में था हो गया हम क्या कर सकते है।समाज क्या कहेगा।"
तो फिर आप बताओ मेरे मरने के बाद मंजू के लिए तुमने क्या सोचा है।मंजू के पिता बोले मंजू की मां तो बहुत पहले चल बसी, बेटे की बहु कैसी आए ये समय बताएगा, में भी कितने दिन का हूं
मंजू के पिता के पास कोई हल नहीं था और मंजू की शादी के भी विरोध में थे।अब पंडित भरोसी लाल ने तय कर लिया था की वे मंजू की दूसरी शादी करके ही रहेंगे।
पंडित जी ने गांवो के प्रमुख लोगों से इस विषय पर बात की।गांव वालों ने भी इसका विरोध किया और कहा "पंडित जी आप तो शास्त्रों के जानकर है, ऐसा करना उचित नहीं है। आपने यदि ऐसा किया तो आपसे कौन पूजा पाठ करवाएगा। आप तो तो विधाता के विधान को उलट रहे है।"
पंडित जी ने अपने स्तर पर रिश्ता तलासना शुरू किया और एक दिन रात को गांव छोड़ कर बहु को साथ लेकर मथुरा चले गए। पंडित जी ने मथुरा में मंजू की शादी कर दी। पंडित जी ने पिता की भांति कन्यादान किया और खुद वृंदावन में ज्योतिष का काम करने लगे
उधर गांव में पंडित जी को लेकर तरह तरह की बातें होने लगीं। पंडित जी पर कीचड़ उछाला जा रहा था।मंजू के चरित्र पर उंगलियां उठ रही थीं
मंजू का पति डाकघर में बाबू है। हर रविवार वृंदावन जाकर बेटी दामाद पंडित भरोसी लाल से मिल कर आते है। मंजू जब भी उनसे घर चलकर साथ रहने को कहती पंडित जी कहते बेटा अभी हाथ पांव चल रहे है।जब हाथ पांव जबान दे देंगे तब तेरे साथ ही रहूंगा। मेरा तेरे सिवाय है कौन?
एक दिन शनिवार शाम को मंजू अपने पति के साथ पंडित जी से मिलने आई। शाम को सबने साथ खाना खाया और दो गए। सुबह पंडित जी उठे स्नान किया।पूजा पाठ किया।उधर मंजू उठकर चाय बनाने गई। पंडित जी लोटे में जल लेकर तुलसी गए तुलसी पर जल चढ़ाया । लोटा एक तरफ रखा और वहीं लुढ़क गए। मंजू चाय लेकर तो आई तो ट्रे हाथ से छूट गई
पंडित जी आज नही है पर एक बेटी को सुखद जीवन दे गए। आज मंजू के एक बेटा है। पूजा घर में एक बड़ी सी तस्वीर उस देवता की लगी है। मंजू शाम सुबह उस देवता की ही इबादत करती है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Waah sir, kya vichaar hai. Agr poora desh yahi soch rakhe to betiya kabhi khud ko sasural m asahaj mhsoos nhi krengi
ReplyDelete