- Get link
- X
- Other Apps
वर्षगांठ पर विशेष
पिता मेरा अहंकार थे,
मां घमंड थी
बच्चे भविष्य के सपने और ताकत थे
तुम सदैव साथ होते हुए भी कुछ भी न थी
आज अहंकार को को गए चार वर्ष हो गए
घमंड अब कमजोर पड़ गया है
भविष्य अब समझदार हो गया है
उनके विचार अब मुझ से मेल नही खाते
अब ताकत भी तुम हो, अहंकार भी तुम हो भविष्य भी तुम में है
शायद बेबसी ही सही
तुम कुछ नही थे
पर अब तुम्हारे सिवाय कुछ भी नही है।
काली जुल्फों के गीत तो नही गा सका
पर तुम्हारे बालों में उतरती चांदी अब सुहाने लगी है
तुम्हारे गालों के डिंपल की सराहना नही कर पाया
पर धंसे हुए गालों की तारीफ का मन करता है
हिरनी की चाल भले ही ना देखी हो
पर झुकी हुई कमर में भी तुम मन मोह लेती हो
श्रंगार के समान का तो कभी नहीं पूछा पर
तुमने दवाईयां रख ली कही जाते वक्त जरूर पूछ लेता हूं।
अब शर्त यही है कि तुम मुझे पहले जाने देना
नारी सहनशील है रह जाती है पुरुष के बिना
पर पुरुष का जीवन जटिल हो जाता है स्त्री के बिना।
यदि तुम पहले चली गई
तो रह नही पाऊंगा तुम्हारे बिना।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
good
ReplyDelete🥺🥺
ReplyDelete