सुंदर काण्ड की सीख

 श्री हनुमान जी राम के दूत बनकर सीता माता की खोज करते हुए लंका पहुंचे। विभिन्न राक्षसों का मद चूर करते हुए विभीषण के निवास पर पहुंचे और वहां से माता सीता के बारे में जानकारी अर्जित कर अशोक वाटिका पहुंचे। उसी समय रावण वहां पहुंचा। हनुमान जी ने माता सीता और रावण का संवाद सुना। उसके जाने के बाद रावण माता सीता से मिले। उन्हें प्रभु राम के बारे में समाचार दिया। और कहा माता मैं आप को अभी ले जा सकता हूं पर प्रभु की आज्ञा नही है। माता सीता से हनुमान जी ने वाटिका से फल खाने की अनुमति मांगी। सीता माता ने उनसे कहा की यहां बड़े बड़े राक्षस है। हनुमान जी ने अपना विशाल शरीर प्रकट किया ।माता सीता ने हनुमान जी को अजर अमर होने का और श्री राम की भक्ति का वरदान दिया तथा फल खाने की आज्ञा दी।

फल खाते समय राक्षस मारने दौड़े हनुमान जी ने रखवालों और एक रावण सुत का वध किया। बाद में मेघनाद आया और हनुमान जी को बांध कर रावण के दरबार में ले गया। रावण ने परिचय पूछा । हनुमान जी ने परिचय दिया की जिनकी स्त्री का तुम हरण कर लाए हो मैं उन्हीं का दूत हूं।

जब हनुमान जी ने रावण को सीता को वापस देने और राम की शरण में जाने को कहा और उसे राम की महत्ता बताई और कहा कि यदि आप श्री राम की शरण जायेंगे तो वे तुम्हारे सभी अपराधों को भूल कर तुम्हे अपनी शरण में रखेंगे। आप घमंड का त्याग कर प्रभु की शरण में जाए। राम से विरोध करने वाले को ब्रह्मा,विष्णु और महादेव भी नही बचा सकते है।

रावण ने ने कहा आज मुझे बडा ज्ञानी कपि गुरु मिला है । तेरी मृत्यु निकट आई है तू मुझे ज्ञान दे रहा है।

हनुमान जी ने कहा -"उल्टा होगा"

रावण ने कहा -"इस मूढ़ के प्राण हर लिए जाए।"

इतना सुनते ही निशाचर मारने को दौड़ पड़े।

हनुमान जी ने विचार किया कि जब अशोक वाटिका में रावण ने सीता को मरने के लिए तलवार का प्रहार किया तो मंदोदरी ने हाथ पकड़ लिया । मैं श्री राम का काज करने आया हूं कोई न कोई मुझे बचाएगा। उसी समय अपने मंत्रियों सहित विभीषण ने रावण दरबार में प्रवेश किया और कहा-

"नीति विरुद्ध ना मारही दूता"

दूत का वध नीति विरुद्ध है प्रभु इसे कोई और दंड दिया जाए।सभी सभासदों को यह विचार अच्छा लगा।रावण बोला इसके अंग भंग कर दिए जाए ।

हनुमान जी ने विचार किया कि यह रावण सुपर्णखा की तरह मेरे नाक कान कटेगा और इसने मेरे नाक कान काट लिए तो मैं अपने स्वामी को जाकर क्या मुंह दिखाऊंगा।

यही जीवन का सार है। हमे हमारे प्रभु ने मानव जीवन देकर संसार में भेजा है ।हम विचार करे की यदि हम नाक कान कटवा कर गए अर्थात विकारों में फंसे रहे और दुराचार करके गए  हमारा आचरण ठीक नही रहा तो एक दिन उसी प्रभु के पास लौट कर जाना है हम उसे कैसे अपना मुंह दिखा पाएंगे।कैसे प्रभु के सामने खड़े हो पाएंगे। कितने लज्जित होंगे।

अपने इस जीवन में हम विकारों को न आने दें और जीवन को श्रेष्ठ बनाने का प्रयत्न करें।

Comments

Post a Comment

धन्यवाद