- Get link
- X
- Other Apps
रात के लगभग दो बजे होंगे श्रीमती जी के फोन पर घंटी बजी।उसने अपना फोन उठाया और मुख्य द्वार की चाबी उठाई और चल पड़ी ।रात को हम घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा लेते है।मैं पूछता रहा किसका फोन है कुछ नही बोली फोन पर बात करती हुई तेजी से दौड़ी। मैं भी पीछे पीछे चल पड़ा। मैं जिस मकान में किराए पर रहता हूं वो राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट है। धर्म पत्नी सड़क की तरफ तेजी से बढ़ रही थी फोन अभी भी कान के संपर्क में था और मैं पीछे- पीछे। सड़क पर रात्रि में 25-30 लोगो की भीड़ जमा थी। धर्म पत्नी उनमें से एक महिला से जाकर मिली।और उसके एक बेटे और पति को घर की ओर ले कर आ रही थी। उस आदमी ने आकर मेरे पैर छुए ।ये व्यक्ति तो मेरे घर से 16 किलोमीटर दूर के एक गांव के मेरे एक मित्र का छोटा भाई है। मैं बड़ा असमंजस में था की मैं कई बार उसके घर गया हूं खाना खाकर आया हूं।तीनो भाईयो को जानता हूं माता पिता से भी खूब मिला हूं।धर्म पत्नी की इस महिला से इतनी घनिष्ठता कैसे है। इतने में वो व्यक्ति बोल उठा भाई साहब हम जिस गाड़ी पर आ रहे थे वो गाड़ी खराब हो गई सब लोग अपने अपने घर चले गए।अकेला होता तो कही रुक जाता बीबी और बच्चा साथ में था इसलिए भाई साहब से आप का नंबर लिया और आप को घंटी कर दी।दरसल मेरे फोन पर घंटी बजी थी और धर्म पत्नी ने फोन उठा लिया था। वो लोग घर में बैठे थे । धर्म पत्नी चाय बनाने लगी तो उन्होंने मना कर दिए बोले हम लोग थक गए है सुबह चाय पियेंगे।अभी दो घंटे दो जाते है। मैं मुख्य द्वार बंद करने चला गया।पर ये क्या लोहे का बड़ा दरवाजा नीचे गिर गया। इतना भाई कि अकेले उठ नही रहा था मैंने बेटे को उठाया वो सज्जन भी साथ लगे।जैसे तैसे बड़ी मसक्कत के बाद उस दरवाजे को घंटे भर में खड़ा कर पाया।
सुबह के लगभग चार बज रहे है मैं विजयनगर सूरतगढ़ से घड़साना आने बाली बस का इंतजार कर रहा हूं। एक प्राइवेट ट्रेवल्स की बस आती है। जैसे ही बस में मैं चढ़ता हूं चालक परिचालक दोनो परिचित है। मैं और मेरे मित्र का भाई दोनो उस उस बस में बैठ जाते है में बाद में आगे खाली सीट पर बैठ जाता हूं और और मेरा साथी बस में पीछे की खाली सीट पर बैठ जाता है। घड़साना जहां तक बस जाती है, वहां का बुकिंग आफिस संचालक मेरा पारिवारिक व्यक्ति है।मैं पार्टिडिन वहां शाम को बैठता हूं। इसलिए वहां से चलने वाली सभी बसों के चालक परिचालक मेरे जानकर है। परिचालक मेरे पास आता है तो मैं उसे दो सौ रुपए किराए के देता हूं। परिचालक कहता है कि आप अपना रहने दीजिए और साथ वाले व्यक्ति का किराया दे दीजिए।यह कहकर वह सौ रुपए वापस कर देता है। पीछे की ओर बढ़ता है मेरा सहयात्री उसे दो जनों के दो सौ रुपए देता है और कहता है दो सवारी है ।दूसरी सवारी कहां है? परिचालक के पूछने पर मेरा साथी मेरी ओर इशारा करता है परिचालक उस से सौ रुपए यह कहते हुए ले लेता है की उन्होंने अपना किराया दे दिया है। परिचालक होना आसान काम नही है ।मुझ पर अहसान भी कर दिया और दोनों जनों का किराया भी ले लिया।
विजय नगर आकार बस रुकती है तो मैं देखता हूं की घड़सन बुकिंग आफिस का संचालक भी बस में आ जाता है बढ़िया आधुनिक बस है बस में टॉयलेट की व्यवस्था है पर मैं बस के नीचे उतर कर सार्वजनिक शौचालय में का उपयोग करता हु। लौट कर आता हूं तो बस निकल चुकी होती है। मैं भाग कर मुख्य सड़क पर आता हूं। बस स्टैंड से निकल कर थोड़ा घूम कर आती है। मैं बस को रोकने ए लिए इशारा करता हूं। चालक बस नही रोकता है। खिड़की के पास वाली सीट पर बुकिंग संचालक बैठा है वह भी मुझे देख लेता है पर बस नही रुकवाता।मेरा बैग उस बस में ही रह जाता है। पीछे से आने वाली कार और बाइक रुकवाने की मैं बहुत कोशिश कर रहा हूं की कोई मुझे उस बस तक पहुंचा दे पर कोई नही रुकता मैं अकेला सड़क पर खड़ा हूं निहायत अकेला। बस जा चुकी है अब मैं उस बस को नही पकड़ पाऊंगा। इतने में आंख खुल जाती है मैं हड़वड़ा कर उठता हूं।स्वप्न टूट चुका है।
ये स्वप्न मुझे झकझोर देता है। घड़ी की ओर दृष्टि पड़ी सुबह के सवा चार बजे है।मन बहुत विचलित है भोर का सपना है सच होता है।
मन चिंतन करने लगता है ये सपना तो वास्तव में सत्य है। यही तो दुनिया है। मित्र का भाई और उसका परिवार हमारे मित्र है। बुकिंग आफिस का संचालक ,बेटा और पत्नी परिवार है । कार और बाइक पर जा रहे लोग दुनिया है। चालक परिचालक धूर्त और कपट पूर्ण दुनिया का हिस्सा है। बस हमारी जीवन यात्रा हैं ये बस एक दिन छूटनी है और मुझे सिर्फ अकेले रह जाना है। सब जगत छिटक जायेगा और अंततः रह जाऊंगा सिर्फ मैं निहायत अकेला।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Bohot bhadiya
ReplyDelete