- Get link
- X
- Other Apps
आज मैं सूरतगढ़ से घड़साना बस द्वारा यात्रा कर रहा था। सूरतगढ़ से बस सुबह ६;३५ बजे रवाना हुई थी । इस बस में अनूपगढ़ तक के डेली पैसेंजर अधिक थे। जिनमे से अधिकांश अध्यापक थे। अन्य सवारियां कम थीं।। जैतसर के बाद से विजयनगर में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी बस में चढ़ने शुरू हुए विजयनगर बस खाली हो गई। और विजयनगर के बाद फिर बस में सवारियां चढ़नी शुरू हुईं। इनमे अधिकांश स्कूल, कॉलेज एवम कोचिंग के विद्यार्थी थे।
बस अब खचाखच भर चुकी थी मैं बस में दो जनों वाली सीट पर बैठा था। खिड़की के पास वाली सीट पर धर्मपत्नी बैठी थी।मुझे अक्सर बस में बैठते ही नींद आने लगती है । आज भी वही हुआ था लेकिन बस कंडक्टर की आवाज सुनकर मैं जग गया बस कंडक्टर आगे से टिकट काटते हुए बस के पीछे की ओर बढ़ रहा था।
बस कंडक्टर जैसे ही मेरे पास आया मेरी सीट के पास खड़ी लड़की की ओर से आवाज आई खट....! मैने उधर देखा तो उस लड़की ने ज्योमेट्री बाक्स खोला और उसमे से दस रुपए निकाल कर बस कंडक्टर को दिए और अपना टिकट बनवाया।
उस ज्योमेट्री बाक्स को देख कर मैं अतीत में चला गया। ऐसा ही ज्योमेट्री बाक्स मेरे पास भी था।ज्योमेट्री बाक्स में कोण मापक (प्रोट्रेक्टर), परकार (कंपास),विभाजक(डिवाइडर),समकोणक ,( सेट स्क्वायर), रबड़ पेंसिल, शार्पनर आदि उपकरण होते थे।
इन उपकरणों में से सेट स्क्वायर का उपयोग तो मुझे ज्ञात नही हां कोण मापक (डी या चांदा),प्रकार,पेंसिल शार्पनर उपयोग तो किया है।प्रकार का प्रयोग जो पढ़ाई में नहीं करना जानते थे वे लड़ाई में बखूबी इस्तेमाल करना जानते थे।किसी साथी ने बताया कि पेंसिल का को कचरा बचता है उससे रबड़(शार्पनर) बनाया जा सकता है तो उस कचरे को खाली माचिस में इकट्ठा किया करते थे। खाली समय में प्रकार से रबड़ में छेद निकालते रहते थे।
ज्योमेट्री बाक्स बैंक का काम करता रहता था। चार आने आठ आने रुपया दो रुपया इसी में जमा करते रहते थे। कभी कभी एक या दो या पांच रुपए का कागज का नोट मिल जाता था तो ज्योमेट्री बाक्स में उसकी सतह पर कागज की दो परते बिछा कर इन पैसों को इनके बीच में रखते थे।आज जेब भले ही खाली हो जाए पर उस समय ज्योमेट्री बाक्स में पैसे जरूर रहते थे। पांच रुपए में तो दो तीन दोस्तों के साथ होटल में चाय समोसा और जलेबी का नाश्ता किया जा सकता था।
उस जमाने में भाग दौड़ और खेलकूद से तो प्रेम था। पर पैसों से ज्यादा प्रेम नहीं था। उन दिनों आज की तरह ज्यादा ऑप्शन नहीं थे।आजकल पैकेट में कुरकुरे,छोटा पापड़,सोयास्तिक और न जाने कितने नामो से खाने की वस्तुएं आ गई है। उस जमाने में संतरा की गोली, पापड़ी,टांगर,आदि ही सामान मिलता था। आज तो टॉफी और चॉकलेट में भी बहुत वैरायटी आ गई है। जो सामान उन दिनों खाने पीने का मिलता था उनके लिए चार आने काफी थे।जो ज्योमेट्री बॉक्स में मिल जाते थे।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
बचपन की याद दिला दी आपने
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteआप तो साक्षात् दिनेश जी ही हो, 🙏🙏🙏इतना अच्छा लिखते हो लेख,, आपकी प्रतिभा को सत सत नमन 🙏🙏🙏
ReplyDeleteVery nice sir
ReplyDeleteKya baat h guru dev💯
ReplyDeleteVery nice dinesh singh gurudev ❤️🩹
ReplyDelete