- Get link
- X
- Other Apps
भारतीय समाज को कार्य विभाजन के आधार पर एक व्यवस्थित संस्था का रूप देने के लिए वर्ण व्यवस्था स्थापित की गई। वर्ण व्यवस्था का आधार कर्म को माना गया। समाज में एकरूपता रहे हम सभी एक पिता की संतान है इसलिए चारों वर्णों की उत्पत्ति एक पिता ब्रह्मा से मानी गई। ब्रह्मा के चार अंगों से चार वर्णों की उत्पत्ति का आधार माना गया। इस सिद्धांत का अर्थ यह था की हम में कुछ भी भेद नहीं है हम एक पिता से उत्पन्न है अतः आपस में भाई भाई है।
समय के साथ समाज में बदलाव आया।दुनिया में लोकतंत्रात्मक व्यवस्था की स्थापना हुई। आधुनिक शिक्षा का प्रसार हुआ। इस शिक्षा से एक नवीन बुद्धिजीवी वर्ग खड़ा हुआ।ये वर्ग हर मान्यता और परम्परा को विश्वास और आस्था की जगह तर्क और प्रमाण की दृष्टि से देखने लगा। उसे इस सिद्धांत में कमियां नजर आने लगी ।उसने इस सावयव सिद्धांत को चुनौती दी और ब्रह्मा के अंगों को ही श्रेष्ठ और हेय बता दिया।इस वर्ग ने तर्क दिया कि एक वर्ग सिर से तो एक वर्ग पैरों से क्यों उत्पन्न हुआ। समाज ने इस तर्क को स्वीकार किया कि बात तर्क संगत है। समाज की एकता नष्ट होने लगी। ब्रह्मा जो एक विश्वास था जिसका कोई प्रमाण नहीं था अतः या सिद्धांत अप्रासंगिक हो गया। हम सब जो एक पिता की संतान होने के नाते भाई भाई थे अब भाई भाई न होकर उच्च निम्न में बदल गए।
यही वर्ण व्यवस्था कालांतर में अपना स्वरूप खोकर जाति व्यवस्था हो गई। इसके लिए संपूर्ण समाज जिम्मेदार है । जाति छोटे बड़े में बंट गई ।वर्ण जहां चार थे जातियां अनेक हो गई। जाति व्यवस्था प्रभावी होने के लिए दोषी कोई एक जाति नहीं है संपूर्ण समाज जिम्मेदार है। अध्ययन अध्यापन करने वाले शूद्र को द्विज जातियों ने ब्राह्मण मानना बंद कर दिया।वर्ण व्यवस्था जहां कर्म पर आधारित थी वहीं जाति व्यवस्था जन्म पर आधारित हो गई। जो वर्ग समाज की रक्षा करने में मरता राष्ट्र और संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राण देता रहा जिसने ये मान लिया की हमारी उम्र 18 वर्ष ही है जिस समाज मे सबसे अधिक विधवाएं और अनाथ बच्चे पाए जाते थे। उस कठिन वैधव्य जीवन की कठिनाइयों से बचने के लिए स्त्रियां सती होने लगी। समाज के हित में लड़ने वालों को भामाशाह जैसे वैश्य ने पाई पाई लाकर चरणों में रख दी। इन बलिदानी जातियों से बदला लेने का विचार भर दिया गया। इस बुद्धिजीवी वर्ग ने जातियों को आपस में बांटकर लड़ाने का काम किया।
लोकतांत्रिक व्यवस्था ने हमे स्वतंत्रता,समानता दी। सबको आगे बढ़ने का अवसर दिया।लेकिन एक समरस समाज जातिविहीन समाज का निर्माण हो इस ओर प्रयास नहीं किए।राजनीति ने अपने फायदे के लिए जाति का इस्तेमाल किया और इसे बढ़ावा दिया। चुनाव में जाति के आधार पर टिकट दिए जाते गए।
सभी जातियों के अपने अपने संगठन है। इन संगठनों के नेता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी न किसी राजनीतिक दल का समर्थन करते है।जातिगत संगठन को अपनी जाति के उत्थान के प्रयास करने चाहिए।।कोई भी जाति हो उनकी अपनी समस्याएं है लिंगानुपात की समस्या है बच्चों के विवाह की समस्याएं है, स्त्री शिक्षा की समस्या है रोजगार की समस्या है,शिक्षा की समस्या है।इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।समाज के लोग जो अपने बच्चों को पढ़ाने में सक्षम नही है समाज के संपन्न लोगों को आगे आकर उनकी शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसे युवा जो पढ़े लिखे नही है वे कुछ काम करना चाहते है संपन्न लोगों को आगे आकर उन्हें रेहड़ी, ई रिक्शा आदि देकर रोजगार के अवसर देने चाहिए। लेकिन हम ऐसा न करके दूसरी जातियों को कोसने में समय लगाते।
राजनीतिक दल जातियों का उपयोग अपने हित में करते है।इन राजनेताओं की कोई जाति नहीं है हां इनकी पार्टी की जाति अवश्य है।क्षेत्रीय पार्टियां इस मामले में काफी आगे है। इन पार्टियों में आपने रहना है तो आपको अपनी जाति की भी आलोचना करनी आनी चाहिए और अपनी जाति की आलोचना सहनी भी आनी चाहिए।एक राजनीतिक दल का नेता यदि किसी जाति के बारे में गलत बोलता है तो हमे उस व्यक्ति में नहीं उस दल में दोष ढूंढना चाहिए। ऐसे नेताओं के बयान को अनसुना करना चाहिए।
अभी संसद में एक राजनीतिक दल के एक ब्राह्मण नेता ने ठाकुर पर एक कविता सुनाई। कुछ लोग विरोध में आ गए। कुछ ब्राह्मणों को भला बुरा कहने लगे। जैसे सभी ब्राह्मणों का ये विचार हो। वे ब्राह्मण नेता उस दल में है जिस दल को यदि सत्ता में आना है तो उन्हें ब्राह्मण ठाकुर को कोसना ही पड़ेगा।
हमे जितने भी ऐसे राजनीतिक दल है जो जाति की राजनीति करते है उन्हे समझना होगा। सब अपनी जाति को शिक्षित करे समाज उत्थान का कार्य करे अपने हितों के लिए संघर्ष करे पर यह ध्यान रखे कि हमारा किसी दूसरी जाति से बैर नहीं है।हम एक दूसरे के पूरक है।सब प्रयत्न करे कि एक समरस समाज का निर्माण हो ,सदभावना हो,एकता और भाईचारा स्थापित हो।जाति विहीन समाज का निर्माण हो और राष्ट्र की उन्नति हो। इसी में हम सब का कल्याण निहित है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Keep going 👍
ReplyDelete