- Get link
- X
- Other Apps
आज सुबह एक संत के श्रीमुख से राम कथा सुन रहा था। संत बड़ी सहजता से कथा कह रहे थे। वे बड़ी सहज और सरल भाषा में कथा कह रहे थे। अर्थ तो साधारण था पर उसकी व्याख्या की जाए तो जीवन को बदला जा सकता है ।जीवन की सब पीड़ाएं समाप्त हो सकती है। तीन चौपाई है अलग अलग होते हुए भी एक ही संदेश देती है।
प्रसंग पुष्प वाटिका का है भगवान राम लखन सहित गुरु विश्वामित्र की पूजा के लिए पुष्प लेने गए।उसी समय वहां गौरी पूजा हेतु माता सीता का आगमन हुआ। वहां श्री सीता जी का उन्हे दर्शन हुआ ।श्री राम को सीता जी प्रति आकर्षण हुआ। श्री राम ने ये बात बताई किसे ? गुरु विश्वामित्र को।
राम कहा सब कौशिक पाहीं ।
सरल स्वभाव छुआ छल नाही।।
राम जी ने गुरु जी से कहा कि मैं "सुमन तो ले आया हूं पर स्व मन पुष्प वाटिका में छोड़ आया हूं।" गुरु जी ने मन में विचार किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि राम के लिए यह उचित है। गुरु जी ने कहा कि "तुम फूल लेकर आए हो मैं तुम्हे फल देता हूं।" और आशीर्वाद दिया।
सुफल मनोरथ होहिं तुम्हारे।
राम लखन सुनि भए सुखारे।।
श्री राम जी ने यह बात गुरु जी को तो बताई ही छोटे भाई लक्ष्मण को भी बताई।
मानो मदन दुंदुभी दीन्ही।
मनसा विश्व विजय की कीन्ही।।
राम का पूरा जीवन ही प्रेरणादाई है। इस प्रसंग में राम जी ने संदेश दिया है की जब मन में कोई दुविधा हो तो अपनी इस दुविधा को गुरु, माता , पिता या परिजनों को बतानी चाहिए। क्योंकि वे ही आपका सर्वाधिक हित चाहते है।अपनी सारी पीड़ाएं गुरु माता पिता परिजनों को बताए ।उचित अनुचित का फैसला वे ही करेंगे। उनका जो भी फैसला हो उसे स्वीकार करे।आप सब संकटों से निकल जायेंगे। आपका जीवन सुखद होगा।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
nice
ReplyDelete