- Get link
- X
- Other Apps
एक दिन सभी जानवर ब्रह्मा जी के पास एकत्र हुए और कहा प्रभु आप मनुष्य को सभी जीवों मे श्रेष्ठ बताते हो परंतु यह मनुष्य सबसे बेकार प्राणी है। यह हम जानवरों पर कितना अत्याचार करता है। घोड़ा बोला प्रभु आपने मेरी पीठ पर एक सीट बनाई ताकि एक आदमी बैठ सके और इस मनुष्य ने क्या किया? इसने तांगा बना लिया जिस पर 12 से 15 सवारी बिठाने लगा।
गधा बोला प्रभु आपने मेरी पीठ सामान ढोने के लिए बनाई पर मनुष्य ने गाड़ी (रेहड़ी ) बना कर 10 से 15 क्विंटल समान ढोने लगा।
भेड़ ने ब्रह्मा जी से कहा प्रभु आपने मेरे बड़े - बड़े बाल बनाए ताकि मै सर्दी गर्मी से बच सकूं पर इस मनुष्य ने क्या किया? मेरे बाल उतारे और उनसे अपने लिए गर्म वस्त्र बनवा लिए। बकरी बोली हे जगद्पिता मनुष्य ने मेरा और मेरे बच्चो का तो जीवन ही छीन लिया।
तभी वहां मनुष्य आ गया उसने कहा मैं श्रेष्ठ हूं। क्योंकि मैं बहुत अच्छी तरह बोलता हूं। कोयल ने कहा मुझ से मधुर तो नही बोलते। मनुष्य ने कहा कि मैं शक्ति संपन्न हूं। तभी शेर बोला मुझ से ज्यादा शक्ति संपन्न हो! मुझे देखते ही भाग जाते हो। मनुष्य ने कहा मैं श्रेष्ठ हूं, मैं चालाक हूं। कौआ बोला चालाकी में तो लोग मेरा उदाहरण देते है। मनुष्य बोला मैं अच्छा घर बना कर रहता हूं। तभी बया बोल उठी मुझ से अच्छा घर बना पाते हो? मनुष्य बोला मेरी चाल अच्छी है। हाथी बोला मेरी तरह मस्ती से चल पाते हो? मनुष्य खीज गया। बोला मैं सबसे ज्यादा मूर्ख हूं। तभी गधा सामने आकर खड़ा हो गया और पूछा मुझ से ज्यादा? मनुष्य हतप्रभ था। कुछ नही सूझ रहा था।
मनुष्य और पशु पक्षियों में कोई कोई बहुत बड़ा भेद दर्शाने वाला गुण अवगुण नहीं है।ब्रह्मा जी ने कहा मनुष्य इस लिए श्रेष्ठ है की वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है मोक्ष तो देवताओं को भी दुर्लभ है। मनुष्य को छोड़ कर कोई और जीव मोक्ष नहीं प्राप्त कर सकता है।यहां तक कि देवता भी मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकते। मनुष्य शरीर पाकर मुक्ति का उपाय करना चाहिए। मुक्ति केवल मनुष्य जीवन में ही संभव है। इस लिए मनुष्य श्रेष्ठ है। सभी जानवर ब्रह्मा जी की बात सुन कर अपने अपने स्थान पर चले गए।
"साधन धाम मोक्ष कर द्वारा,पाइ न जेहिं परलोक सँवारा"
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
good
ReplyDelete