- Get link
- X
- Other Apps
रोहन की शादी को एक साल हो गई। पिछले महीने की इक्कीस तारीख को ही शादी की सालगिरह मनाई थी ।हालांकि दोनों ने मोहब्बत विवाह किया था । दोनों एक ही कंपनी में इंजीनियर थे। साथ साथ नौकरी करते थे मोहब्बत हो गई बाद में विवाह बंधन में बंध गए जितना समझदार रोहन था उतनी ही समझदार जूही भी थी।वैवाहिक जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ रही थी।
रोहन को जूही से अथाह मोहब्बत थी उसे प्रसन्न रखने के के अनेक प्रयत्न किया करता था। प्राइवेट कंपनी के काम की रीति यह है कि पहले तो कम पैसे में अधिक काम करवाने की चेष्टा करती है और यदि पैसा ठीक दे रही है तो आदमी को मशीन बनाकर छोड़ देती है।
दोनों काम से लौटते तो घर पर बनाने खाने का काम होता। सुबह भी जल्दी उठना और घर का काम करना फिर कंपनी जाना यही दिनचर्या रहती। इस सब के बीच भी रोहन हमेशा जूही को प्रसन्न देखना चाहता।
आज जूही थोड़ा बिलंब से उठी चाय बनाकर लाई और रोहन को जगाया चाय रखते हुए बोली -"इस आदमी का कोई सुख नहीं है कोई कम में हाथ बंटा दें बगल वाले जैन साहब को देखो सब घर का काम जानते हैं।"
रोहन ने कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया उठा और चाय पीते पीते सोचने लगा बात तो सही कह रही है दोनों ही कंपनी में काम करते है फिर इसे घर का काम भी हो जाता है मुझे इसका हाथ बंटाना चाहिए।
आज का दिन तो गुजर गया पर पूरे दिन रोहन सोचता रहा कि कल से क्या क्या काम वो कर सकता है। अगला दिन था।मैडम रोज सुबह पांच बजे उठतीं थी पर आज साहब चार बजे उठ गए।सीधे रसोई में गए चाय बना कर लाए जूही को जगाया चाय दी। जूही ने बोलना शुरू किया- "आधी रात को ही उठ गए चाय ही पीनी थी तो मुझे जगा देते मै मर नहीं गई।" चाय का घूंट भरते हुए फिर बोली -"अदरक नहीं डाली चाय में कोई कम ठीक से करना नहीं आता जब चाय बनानी नहीं आती तो क्यों बनाई।" जो भी हुआ वो रोहन की आशा के विपरीत था पर रोहन बोला कुछ नहीं मुस्कुराता रहा।
अगला दिन था। आज रोहन नहीं उठा। जूही चाय का कप थमाते हुए बोली -बस एक ही दिन का शौक था साहब को तुम्हारा कुछ नहीं होना यहां देखो रोज का काम है।
रोहन ने सोचा ठीक ही कहती है मुझे आज भी कम में हाथ बंटाना चाहिए था ।
अगला दिन था । आज रोहन पौने चार बजे उठ गया। उसने सोचा चाय थोड़ा बाद में बनाऊंगा तब जूही को उठाऊंगा। पहले झाड़ू लगा लेता हूं। रोहन ने पहले झाड़ू लगाई फिर अदरक कूट कर अदरक वाली चाय बनाई। चाय बनाकर जूही को जगाया और चाय जैसे ही पकड़ाई जूही बोल पड़ी-"खुद को नींद आती नहीं और किसी को सोने नहीं देते सुबह पौने चार बजे खट खट लगा रखी है अदरक कूट रहे थे या कोई पहाड़,पड़ोसी भी जग हुए होंगे। हे राम! कैसे आदमी से पल पड़ा है? ये आदमी एक काम ठीक से नहीं कर पाता।"
कुछ दिन बीत गए एक दिन जूही की सहेली घर पर आई । काफी देर बातचीत होती रही । जूही ने रोहन से कहा तुम तुम सीमा से बातचीत करो मैं चाय बनाकर लाती हूं। जूही रसोई में गई चाय नाश्ता लेकर आई सबने चाय नाश्ता लिया। सीमा चलने लगी तो रोहन ने कहा थोड़ी देर और बैठो सीमा चली जाना। सीमा रुक गई फिर दोनों सहेलियों की बातचीत शुरू हुई पता ही नहीं चला घंटा भर और निकल गया शाम के छः बज गए। सीमा चली गई।फिर जूही ने रात का खाना बनाया आज रात को खाने में देर हो गई। खाना खाते समय जूही ने फिर बोलना शुरू किया- "सीमा जब आती है उठने का नाम नहीं लेती। और तुमको क्या जरूरत थी उसे यह कहने की की तुम और बैठ जाओ कुछ देर बात चली जाना उसका क्या अपने कहा और वो बैठ गई। शाम के खाने में देर हो गई अभी बर्तन भी धोने है कब सोएंगे और तुम्हे कुछ आता है वहां बैठे बैठे मुँह देखते रहे। मजाल है कि चाय बनाकर ले आते उस दिन मैं गई थी सीमा के घर ,हम लोग बात करते रहे और उसका पति चाय बनाकर बिना कहे ही ले आया।
रोहन कुछ नहीं बोला मन में विचार करने लगा ।ठीक ही कह रही है मुझे चाय बनाकर के आनी थी। मैं वैसे ही फालतू बैठा था, बातचीत तो ये दोनों ही कर रहे थे।
आज रविवार था, छुट्टी का दिन। आज शाम को मिसेज चौहान जूही से मिलने आ गई थीं। रोहन ने बैठते ही पानी पहुंचा दिया। चाय नाश्ता बनाकर पहुंचा दिया और दूसरे कमरे में जाकर मोबाइल चलाने लगा। चाय पीते हुए मिसेज चौहान जूही से कह रही थी बड़ी भाग्यशाली है तुझे ऐसा पति मिला,घर के काम में हाथ बंटा लेता है।कितनी बढ़िया चाय बनाई है। कुछ देर बाद मिसेज चौहान चली गईं। जूही उन्हें विदा करके दूसरे कमरे में आई तो देखा रोहन मोबाइल में व्यस्त था। जूही ने बोलना शुरू किया-" यहां कहां मुंह लटकाए बैठे हो। और तुम्हे चाय बनाने की क्या जरूरत थी? मिसेज चौहान पूरे मोहल्ले में ये बात फैला देंगी कि जूही अपने पति से घर का काम करवाती है। किसने कहा था तुम्हे चाय बनाने के लिए?अब चुपचाप बैठे हैं जुबान दिल गई है मैं पूछती हूं क्या जरूरत थी तुम्हे चाय नाश्ता बनाने की।"
बड़बड़ाते हुए जूही रसोई में चली गई और शाम का खाना बनाने लगी।
रोहन बैठे बैठे सोच रहा था मै सदैव इसे खुश देखना चाहता हूं,परन्तु उसे खुश नहीं रख पाता। सुबह न उठो तो ठीक नहीं, उठ जाओ तो ठीक नहीं।इसकी सहेली के लिए चाय ना बनाओ तो ठीक नहीं, बना दो तो ठीक नहीं। रोहन सोच रहा था क्या किया जाए? कैसे इसे खुश रखा जाए और मन ही मन गीत गुनगुना रहा था-
"मै इधर जाऊं या उधर जाऊं,
बड़ी मुश्किल में हूं मैं किधर जाऊं।"
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
रोहन (पति ) की वर्तमान दशा यही है, आदरणीय लेखक जी, स्वयं यूजीसी योग्यता धारी प्रोफेसर हैं, व्यावहारिक वास्तविक स्वरुप का चित्रण है, में व्यक्तिगत प्रभावित हुआ, अच्छे लेख लिखते रहें, शुभकामनायें 🌹🌹🌹
ReplyDeleteये समय का दौर है
ReplyDelete